Showing posts with label कविता / नोंक-झोंक / सुखदेव नारायण. Show all posts
Showing posts with label कविता / नोंक-झोंक / सुखदेव नारायण. Show all posts

Monday, January 19, 2009

नोंक-झोंक

उनके बीच
बड़ा ढंग का
चलता था
न कोई तनाव
न कोई शिकायत
पर अब
यह क्या हो गया
क्यों बार-बार
वाक्-युद्ध
खिच-खिच
नोंक-झोंक
आए दिन
हो जाता है

X X X

उनकी शिकायत है
आप मुझे
बच्चों के बीच
क्यों झिरकते हैं
मुझे बुरा लगता है
इस घर में
मेरा क्या कोई वजूद नहीं
कोई क्या
विशेष अधिकार है
मैं चुप नहीं रह सकती।